Gorakhnath Temple, Gorakhpur: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं मुश्किलें, बोले— ‘पैसे की कमी से नहीं रुकेगा किसी गरीब का इलाज’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gorakhnath Temple, Gorakhpur

Report: Arun kumar

Gorakhnath Temple, Gorakhpur अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में पारंपरिक ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और परेशानियां लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक-एक कर खुद सभी फरियादियों के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और सबको भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या का समय पर और उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Gorakhnath Temple, Gorakhpur भू-माफियाओं पर होगी कड़क कार्रवाई, जमीन विवादों को सुलझाने के निर्देश

जनता दर्शन के दौरान जमीन पर अवैध कब्जों और भूमि विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएम योगी ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए और यदि कोई दबंग या भू-माफिया किसी गरीब की जमीन पर कब्जा करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Gorakhnath Temple, Gorakhpur इलाज के लिए सरकारी मदद का भरोसा, अफसरों को इस्टीमेट भेजने का आदेश

मुलाकात के दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को मुख्यमंत्री ने ढांढस बंधाया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया कि वे ऐसे सभी मरीजों के इलाज का एस्टीमेट (खर्च का विवरण) तैयार कर जल्द से जल्द शासन को भेजें। सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में धन के अभाव के कारण किसी भी गरीब का इलाज बाधित नहीं होने दिया जाएगा, सरकार हर जरूरतमंद के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी।

Read this: The brutal murder of a 7-year-old girl: 7 साल की मासूम की हत्या से इलाके में भारी आक्रोश, जांच करने खुद गांव पहुंचे कोसी प्रक्षेत्र के DIG

Dharuhera Accident : धारूहेड़ा में NH-48 पर डंपर से टकराया कैंटर, लगी भीषण आग; चालक सुरक्षित

रिपोर्ट- राजकुमार Dharuhera Accident : धारूहेड़ा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की शाम उज्जैन पहुंचकर दो