,

Google New Phone: आ रहा है सस्ता AI फोन ‘Pixel 10a’ – फ्लैट कैमरा डिजाइन और दमदार जेमिनी फीचर्स

Google New Phone

Google New Phone: गूगल ने अपने किफायती AI स्मार्टफोन Pixel 10a की आधिकारिक लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। कंपनी ने एक टीजर वीडियो जारी कर बताया कि यह नया AI-पावर्ड फोन 18 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह Pixel 10 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल होगा, जिसे बजट यूजर्स के लिए प्रीमियम फीचर्स के साथ तैयार किया गया है।

Google New Phone: कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव

Pixel 10a के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव इसके रियर कैमरा सेटअप में देखने को मिलेगा। पहले जहां Pixel 9a में उभरी हुई कैमरा पट्टी दी गई थी, वहीं नए मॉडल में फ्लैट (Flush) कैमरा डिजाइन होगा। यानी कैमरा मॉड्यूल पीछे से बाहर निकला हुआ नहीं दिखेगा, जिससे फोन ज्यादा स्लीक और प्रीमियम लगेगा।

Google New Phone

सस्ते फोन में मिलेंगे प्रीमियम AI फीचर्स

गूगल Pixel A-सीरीज को बजट यूजर्स के लिए खास बनाता है। Pixel 10a में गूगल के लेटेस्ट Gemini AI फीचर्स मिलेंगे, जो इसे Apple और Samsung के मुकाबले मजबूत बनाते हैं। इसमें शामिल होंगे:

  • Gemini Live – यूजर फोन से इंसान की तरह बातचीत कर सकेंगे।
  • Circle to Search – स्क्रीन पर किसी भी चीज़ को घेरकर तुरंत सर्च करने की सुविधा।

Apple और Samsung से पहले लॉन्च की रणनीति

गूगल ने फरवरी में लॉन्च इसलिए तय किया है क्योंकि मार्च में Apple अपना सस्ता iPhone 17e लॉन्च कर सकता है, जबकि Samsung भी Galaxy S26 सीरीज लाने वाला है। गूगल चाहता है कि इन बड़े ब्रांड्स से पहले वह भारत, अमेरिका और जापान जैसे बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत कर ले।

Google New Phone

Google New Phone: Pixel 10 सीरीज का पूरा लाइनअप

  • Pixel 10a – सबसे सस्ता मॉडल
  • Pixel 10 – शुरुआती कीमत ₹75,000
  • Pixel 10 Pro – ₹1.10 लाख
  • Pixel 10 Pro XL – ₹1.25 लाख
  • Pixel 10 Pro Fold – ₹1.73 लाख

Google New Phone: महंगा हो सकता है Pixel 10a

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि रैम और हार्डवेयर की बढ़ती लागत के कारण Pixel 10a की कीमत पिछले मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, हालांकि गूगल ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Bharat Taxi Launch: कमीशन से मुक्ति! सड़कों पर उतरी ‘भारत टैक्सी’

Pixel 10a कम कीमत में AI-पावर्ड स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए बड़ा विकल्प बन सकता है, खासकर भारत जैसे बाजार में जहां बजट में प्रीमियम अनुभव की मांग ज्यादा है।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…