,

Giridih News : गिरिडीह में युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, रंजिश में वारदात की आशंका

- Advertisement -
Ad imageAd image
Giridih news

संवाददाता: विवेक गुप्ता

Giridih news : गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप दो युवकों पर लगा है। गंभीर रूप से झुलसे युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Giridih news : इफ्तार के दौरान घर से बुलाकर ले गए

पीड़ित की मां चांदनी प्रवीण द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार, 20 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे रोजा इफ्तार के समय आरोपी अयान अंसारी और मोहम्मद ताज, दोनों मोहनपुर निवासी, उनके बेटे जेशान अंसारी को घर से बुलाकर ग्वाला पट्टी स्थित एक सुनसान गली में ले गए।

आरोप है कि वहां अयान ने जेशान के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और दूसरे आरोपी को माचिस जलाने का इशारा किया। माचिस जलाते ही युवक आग की चपेट में आ गया।

Giridih news : झुलसी हालत में घर पहुंचा युवक

बताया जा रहा है कि जेशान किसी तरह आग बुझाते हुए घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार ने तुरंत आग बुझाई और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Giridih news : पुरानी रंजिश का मामला

परिजनों का कहना है कि करीब चार-पांच महीने पहले जेशान और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था, जिसे मोहल्ले के लोगों की मध्यस्थता से सुलझा लिया गया था। हालांकि उस समय आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई थी। परिवार का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Giridih news : पुलिस कर रही जांच

पचम्बा थाना पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More जामताड़ा में Municipal Election 2026 को लेकर 21 फरवरी शाम 5 बजे से सख्त निषेधाज्ञा लागू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय