,

Ghaziabad ‘ऑपरेशन प्रहार’ का धमाका: अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर करते थे सौदा

Ghaziabad

Report: Vaibahv

Ghaziabad : जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वेवसिटी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने एक लग्जरी स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

घेराबंदी कर दबोचे गए हथियार तस्कर

Ghaziabad क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ संदिग्ध लोग हथियारों की खेप लेकर जा रहे हैं। वेवसिटी क्षेत्र में जाल बिछाकर पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया, जिसमें सवार ऋषिक, पवन और आदित्य को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से 3 अवैध पिस्टल (कंट्री मेड) बरामद हुई हैं। पुलिस ने हथियारों के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

सोशल मीडिया के जरिए ढूंढते थे ग्राहक

Ghaziabad पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये तीनों आरोपी महज तस्कर ही नहीं, बल्कि हथियारों का प्रदर्शन कर अपना खौफ और नेटवर्क फैलाते थे। ये लोग अवैध पिस्टल खरीदकर बेचने का काम करते थे। नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ये हथियारों के साथ वीडियो बनाते थे और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करते थे। इन वीडियो के जरिए ही हथियारों का सौदा तय किया जाता था।

‘प्रिंस और गोलू’ के नेटवर्क पर पुलिस की नजर

Ghaziabad पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने ये हथियार प्रिंस और गोलू नामक व्यक्तियों से खरीदे थे। इस खुलासे के बाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीमें फरार साथियों और हथियारों के मुख्य स्रोत की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है।

Read this: Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…