,

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से भारत में जर्मनी के राजदूत श्री फिलिप एकरमैन ने की मुलाकात

German Ambassador to India Mr. Philip Ackermann met Chief Minister Shri Hemant Soren, special discussion took place on development related issues

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में जर्मनी के राजदूत श्री फिलिप एकरमैन एवं इकोनॉमी काउंसलर ने भेंट की। इस अवसर पर उनके बीच विभिन्न क्षेत्रों में विकास से संबंधित विभिन्न विषयों एवं पहलुओं को लेकर चर्चा हुई। जर्मन राजदूत ने कहा कि विशेषकर कोयला खनन और उत्पादन को लेकर जर्मनी और झारखंड में काफी समानताएं हैं, ऐसे में कोल आधारित उद्योगों के विकास को लेकर झारखंड के साथ जर्मनी सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक है। मुख्यमंत्री ने झारखंड में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से जर्मनी के राजदूत को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार देश- विदेश के औद्योगिक समूहों के साथ लगातार संपर्क स्थापित कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जर्मन राजदूत से कहा कि भारत में निवेश करने वाले जर्मन निवेशकों को सरकार पूरा सहयोग करेगी। जर्मन राजदूत ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जर्मनी आगे का न्योता दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार भी मौजूद थे।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…