पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 29 मार्च को होने हैं और इन दिनों प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। लेकिन इस बीच हिंसा, गोलीबारी और समर्थकों पर हमले की खबरें भी सामने आ रही हैं, जो इस चुनाव की पुरानी कहानी को दोहराती हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें महासचिव पद की निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज गुस्से में अपने विरोधियों को ललकारती दिख रही हैं।
हिंसा का माहौल हाल ही में पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर झगड़ा और गोलीबारी हुई। इसके अगले ही दिन मगध महिला कॉलेज के आसपास दो बड़ी घटनाएं हुईं। छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें सलोनी राज और उनके साथियों के साथ मारपीट हुई। सलोनी के बुलावे पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू में किया। इस दौरान वहां मौजूद एक पत्रकार पर भी कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

सलोनी का जोशीला जवाब अपने साथियों पर हुए हमले से भड़की सलोनी राज ने हमलावरों को खुली चुनौती दी। वायरल हो रहे वीडियो में वह कहती हैं, “लड़की समझकर मुझे हल्के में मत लो। मेरे सिर पर गोली चलाओ, मेरे सीने में गोली ठोको।” उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने बूते पर निर्दलीय चुनाव लड़ रही हूं और जीत हासिल करूंगी। लड़की जीतेगी और छात्रसंघ पर काबिज होगी।”
सलोनी राज कौन हैं? सलोनी पटना वीमेंस कॉलेज की छात्रा हैं और महासचिव पद के लिए निर्दलीय ताल ठोक रही हैं। उनका यह जोश और हिम्मत सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
पटना विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव हमेशा से हंगामे और टकराव के लिए मशहूर रहा है, और इस बार भी यह सिलसिला बरकरार है। अब 29 मार्च को होने वाले मतदान के नतीजे ही बताएंगे कि आगे क्या होता है
MP Board 5th & 8th Result 2025: आज दोपहर 1 बजे जारी, यहाँ चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट





