,

गरियाबंद: जंगली बिल्ली की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gariaband: Two smugglers arrested with wild cat skin, sent to jail

रिपोर्ट- नेमीचंद बंजारे, एडिट- विजय नंदन

गरियाबंद: वन्यजीवों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गरियाबंद पुलिस ने दो आरोपियों को जंगली बिल्ली (Wild Cat) की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इस खाल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। लेकिन गरियाबंद पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति जंगली बिल्ली की खाल बेचने की फिराक में हैं और ग्राहक ढूंढ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी रायपुर जिले के आरंग स्थित लखौली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से जंगली बिल्ली की खाल को जब्त कर लिया है।

वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खाल कहां से लाई गई थी और इस तस्करी के नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र