Reporter: Nemichand Banjare, Edit By: Mohit Jain
आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस ने नकली कफ सिरफ बनाकर बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलेश्वर मेडिकल स्टोर का संचालक सीताराम साहू बताया जा रहा है।

नकली दवाई का खुलासा
आरोपी “बेस्टो कफ ड्राई कफ फार्मूला” नामक दवाई बेचता था। इस दवाई में बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि का उल्लेख नहीं था।
दवाई अमानक घोषित
औषधि प्रशिक्षण प्रयोगशाला में जांच के बाद इस दवाई को अमानक घोषित किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
अमानक दवाई बेचने के आरोप में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर के संचालक सीताराम साहू को गिरफ्तार कर राजिम पुलिस ने जेल दाखिल किया।





