,

गरियाबंद: हाइटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने बिजली दफ्तर घेरा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gariaband: 8-year-old boy dies after being hit by high-tension wire, family surrounds electricity office

रिपोर्ट- नेमीचंद बंजारे, एडिट- विजय नंदन

गरियाबंद: जिले के गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारागांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां छत के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मृतक बच्चे के परिजनों और वार्डवासियों ने विद्युत विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस खतरनाक तार को हटवाने के लिए वे कई बार विभाग को आवेदन दे चुके थे। आक्रोशित परिजनों ने शव को गोद में लेकर विद्युत कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन से न्याय की मांग की। आक्रोशित लोगों ने बच्चे के शव के साथ विद्युत कार्यालय का घेराव किया, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

परिजनों और स्थानीय वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हाइटेंशन तार को नहीं हटाया गया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने ‘सुशासन तिहार’ के दौरान भी इस खतरे को लेकर आवेदन दिया था, लेकिन विद्युत विभाग ने इस पर कोई त्वरित संज्ञान नहीं लिया, जिसकी वजह से यह दुखद हादसा हुआ।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र