,

रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार ने कोर्ट में किया सरेंडर, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: बलात्कार के आरोप में वांछित चल रहे पूर्व तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान ने आखिरकार सोमवार को ग्वालियर की जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने न्यायाधीश सोनल सिंह जादौन की अदालत में सरेंडर करते हुए जमानत याचिका भी दायर की है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें जेल भेजा गया है या अंतरिम राहत दी गई है


वकील का दावा – पूर्व में सभी मामलों से दोषमुक्त

चौहान के वकील विष्णु सिंघल ने बताया कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और महिला द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और पूर्वनियोजित हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता पहले भी इस प्रकार के आरोप लगा चुकी है। वकील के अनुसार, पूर्व में जो भी केस दर्ज हुए थे, उनमें चौहान दोषमुक्त घोषित किए जा चुके हैं, जिसके दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत किए गए हैं।


पीड़िता के आरोप – शादी का झांसा, 17 साल का शोषण

34 वर्षीय महिला ने 15 जनवरी 2025 को ग्वालियर महिला थाने में चौहान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि 2008 से 2025 तक वह उसे पत्नी बनाकर अलग-अलग जगहों पर रखता रहा, और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।

महिला ने यह भी दावा किया कि आरोपी की पहले से तीन पत्नियां और थीं, और वह खुद चौथी थी। इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया कि उसका एक बेटा है, जो आरोपी का ही संतान है


सिंदूर डालकर की थी शादी की ‘नौटंकी’ – महिला का दावा

पीड़िता का कहना है कि चौहान ने 10 अगस्त 2008 को भिंड जिले के मानगढ़ गांव में उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसी साल चौहान की नियुक्ति नायब तहसीलदार के रूप में हुई थी। इसके बाद जहां-जहां उनकी पोस्टिंग होती रही, वे महिला को अपने साथ रखते रहे।

2010 में कथित रूप से रतनगढ़ माता मंदिर में सिंदूर डालकर शादी का नाटक किया गया। पीड़िता के अनुसार, जब उसे बाकी पत्नियों की जानकारी मिली तो चौहान ने उसे धमकाना और मारपीट करना शुरू कर दिया।


साढ़े 5 महीने से था फरार, नहीं मिली अग्रिम जमानत

मामला दर्ज होने के बाद शत्रुघन सिंह चौहान ने जिला अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अग्रिम जमानत के लिए प्रयास किए, लेकिन हर जगह से याचिका खारिज कर दी गई। उन्होंने इस दौरान स्थानांतरण (ट्रांसफर) भी करा लिया और पुलिस से लगातार बचते रहे।

फरारी के दौरान ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने उनके खिलाफ 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। वहीं, पीड़िता ने भी घोषणा की थी कि अगर आरोपी पकड़ा गया तो वह अपना मकान बेचकर 50 हजार रुपए इनाम देगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, आगर-मालवा

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के

Mohan Bhagwat का बड़ा विदेश दौरा, 25 अगस्त से अमेरिका-कनाडा और UK जाएंगे RSS प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जल्द

आज Balochistan का स्वतंत्रता दिवस! पाकिस्तान से अलग देश की मांग, विद्रोही समूह ने जारी किया संदेश

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी गतिविधियों को लेकर एक बार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, आगर-मालवा

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों

Har Ghar Tiranga Campaign: कोटा में तिरंगा रैलियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Campaign: अलग-अलग ब्लॉकों में निकली तिरंगा रैलियां Har Ghar

Shekhpura Murder Case: मोबाइल मांगने पर डांट से भड़का खलासी, ट्रक चालक की हत्या का मामला सुलझा

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Shekhpura Murder Case शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र में 8

Bihia Station News: बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुणे से लौट रहा था घर

Report: Neha gupta Bihia Station News भोजपुर जिले में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के