,

Ethanol Blending: इथेनॉल ब्लेंडिंग से सस्ता रहा पेट्रोल, संसद में सरकार ने बताया पूरा गणित

Ethanol Blending

Ethanol Blending केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी कि यदि पेट्रोल में इथेनॉल की ब्लेंडिंग नहीं की जाती, तो पश्चिम एशिया संकट के दौरान भारत में पेट्रोल की कीमत करीब 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी। सरकार के अनुसार इथेनॉल नीति और अन्य प्रबंधन उपायों के कारण उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर पेट्रोल उपलब्ध कराया गया।

Ethanol Blending: E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान के दावों को सरकार ने नकारा

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि E20 ईंधन को लागू करने से पहले व्यापक परीक्षण किए गए थे। सरकार का कहना है कि परीक्षणों में इंजन की कार्यक्षमता या पुर्जों पर किसी बड़े नकारात्मक प्रभाव का प्रमाण नहीं मिला और करोड़ों वाहन वर्तमान में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का उपयोग कर रहे हैं।

Ethanol Blending: किसानों की आय और ऊर्जा सुरक्षा को भी मिला फायदा

सरकार के मुताबिक इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हुई है, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत हो रही है। साथ ही इथेनॉल की खरीद से किसानों को भी लाभ मिल रहा है और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिल रही है।

Read this: Taslima Nasrin Kolkata Visit: 19 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, बोलीं- अपने ही देश वापस आने जैसा लग रहा है

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना