,

Taslima Nasrin Kolkata Visit: 19 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, बोलीं- अपने ही देश वापस आने जैसा लग रहा है

Taslima Nasrin Kolkata Visit

Taslima Nasrin Kolkata Visit करीब 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं बांग्लादेशी मूल की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन ने अपनी वापसी को भावुक क्षण बताया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्होंने स्वागत करने आए लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह अपने ही देश लौट आई हों।

Taslima Nasrin Kolkata Visit धार्मिक कट्टरवाद और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कार्यक्रम में होंगी शामिल

तसलीमा नसरीन शनिवार को कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम का विषय धार्मिक कट्टरवाद का विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। इस दौरान वह कविता पाठ भी करेंगी और कई प्रमुख साहित्यकार एवं सार्वजनिक हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं।

Taslima Nasrin Kolkata Visit 2007 के विवाद के बाद छोड़ना पड़ा था कोलकाता

तसलीमा नसरीन 2004 से कोलकाता में रह रही थीं, लेकिन 2007 में उनकी पुस्तक को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति के बाद उन्हें शहर छोड़ना पड़ा था। लगभग दो दशक बाद उनकी वापसी को साहित्य, अभिव्यक्ति की आजादी और पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़े विमर्श के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read this: Drug Overdose Case: संदिग्ध नशे से किसान की मौत, अवैध कारोबार पर उठे सवाल

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना