,

इटावा: रील की दीवानगी में नवयुवक बना रहे खुद की जान से खिलवाड़

- Advertisement -
Ad imageAd image
Etawah: Young men are risking their lives in their passion for reel movies

पुलिस ने कसा शिकंजा

इटावा, उत्तर प्रदेश:
आज के दौर में सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने की चाहत ने युवाओं को ऐसे रास्ते पर ला खड़ा किया है जहां वे अपनी जान की परवाह किए बिना स्टंट और खतरनाक हरकतें करने से भी नहीं चूक रहे हैं। इटावा में कुछ नवयुवकों द्वारा वाहनों पर स्टंट करते हुए बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिन्हें देखकर पुलिस प्रशासन भी दंग रह गया।

इन वीडियो में युवक चलती बाइकों पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। महज कुछ सेकेंड की वायरल क्लिप और लाइक्स की लालसा में यह युवा वर्ग अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद इटावा पुलिस ने तीनों बाइकों के नंबर ट्रेस किए और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 39,000 रुपये का चालान जारी किया।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने कहा कि, “युवाओं को समझना चाहिए कि रील और रियल लाइफ में फर्क होता है। सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने की चाह में जान से खिलवाड़ न करें। यातायात नियमों का पालन करें और ऐसे स्टंट करने से बचें। यदि कोई ऐसी हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

एसएसपी ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखें और उन्हें सुरक्षित तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें।

इटावा पुलिस का यह कदम युवाओं को सोशल मीडिया की अंधी दौड़ में जान की बाजी लगाने से रोकने की एक सख्त चेतावनी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि फिर से ऐसा करते पाए जाने पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त