,

ग्वालियर में पुलिस और डकैतों की मुठभेड़, बेहट थाना प्रभारी घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Arvind chouhan, Edit: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: गुरुवार की सुबह पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में बेहट थाना प्रभारी महावीर परिहार घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ बेहट और हस्तिनापुर के जंगलों में उस समय हुई जब पुलिस की टीम का सामना योगी गुर्जर गैंग के 3-4 सदस्यों से हुआ।

डकैतों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें थाना प्रभारी परिहार भी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बावजूद डकैत जंगल की ओर भागने में सफल रहे। अधिकारियों के अनुसार यह वही गैंग है जिसने 9 सितंबर को तिघरा थाना क्षेत्र में एक परिवार पर हमला किया और गर्भवती महिला अंजू गुर्जर का अपहरण किया था। योगी गुर्जर पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

मुठभेड़ में पुलिस ने डकैतों द्वारा चलाई गई गोलियों के खाली खोके बरामद किए।

जंगल में सर्च अभियान शुरू

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जंगल में सघन खोज अभियान शुरू कर दिया। पांच अलग-अलग टीमों को डकैतों की तलाश के लिए लगाया गया है, और वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ग्वालियर-मुरैना-धौलपुर में सिरदर्द बने योगी गुर्जर

सिरफिरे डकैत योगी गुर्जर ग्वालियर, मुरैना और धौलपुर के जंगलों में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। करीब 22 दिन पहले उन्होंने फिल्मी अंदाज में तिघरा के गुर्जा गांव में अपनी गर्भवती प्रेमिका का अपहरण किया था। अपहरण से पहले गांव में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं और प्रेमिका को उसकी ससुराल से जबरन ले जाया गया।

22 दिन से चल रहा है पुलिस का ऑपरेशन

करीब दस साल बाद पुलिस ने एंटी डकैत स्क्वॉड का गठन किया और दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में ग्वालियर-चंबल के जंगलों में डकैतों की तलाश शुरू की। पिछले 22 दिनों से पुलिस जंगल में डकैतों की खोज में जुटी हुई है, लेकिन योगी गुर्जर अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। डकैत कभी प्रेमिका के मायके और कभी ससुराल में आतंक फैलाकर पुलिस को चकमा दे रहे हैं।

हथियारों से लैस गैंग सक्रिय

चंबल के जंगलों में लंबे समय से शांत पड़े डकैतों का आतंक एक बार फिर उभरता दिख रहा है। योगेंद्र उर्फ योगी गुर्जर अपनी 16 सदस्यों वाली गैंग के साथ ग्वालियर, मुरैना और धौलपुर के जंगलों में सक्रिय है। उनके पास पिस्टल, बंदूक और माउजर जैसे कई हथियार हैं।

एंटी डकैत स्क्वॉड फिर सक्रिय

गुड्डा गुर्जर गैंग के सदस्य योगी गुर्जर अब मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बन गए हैं। अपनी प्रेमिका का विवाह गुर्जा गांव में हो जाने के बाद वह बागी हो गया और जंगल में छिपकर पुलिस को चकमा दे रहा है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र