,

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Elephant Attack: गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाथी के हमले से दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच देवसील गांव की आगे बस्ती में हुई। जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी के पास काम कर रहे श्रमिकों पर अचानक एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया।

हमले में 22 वर्षीय गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय अमर सिंह को उपचार के लिए सोनहत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Elephant Attack: खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे श्रमिक, अचानक पहुंचा हाथी

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिक आग जलाकर खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक हाथी वहां पहुंच गया और श्रमिकों पर हमला कर दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि श्रमिकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Elephant Attack: घटना की सूचना मिलते ही गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के कर्मचारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

read also: Women Age To Freeze Eggs : महिलाओं को किस उम्र में एग फ्रीज करवा लेने चाहिए, डॉक्टर से जानिए ये कितना सही है और पूरी प्रक्रिया क्या है?

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…