,

Dwarkadhish Temple: द्वारकाधीश के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Dwarkadhish Temple

Dwarkadhish Temple मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को गुजरात के देवभूमि द्वारका स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

Dwarkadhish Temple दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वे द्वारका पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक स्थलों का व्यापक विकास हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

महाकाल लोक से बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

Dwarkadhish Temple मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के विकास के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। वर्तमान में हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने काशी और उज्जैन में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के आधुनिकीकरण और सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन को नई दिशा मिली है।

देवस्थलों पर बेहतर सुविधाएं विकसित कर रही सरकार

Dwarkadhish Temple डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर यात्रियों के लिए बेहतर आवागमन, ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। द्वारका जैसे पवित्र तीर्थस्थल देश की आध्यात्मिक विरासत के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दीं।

Read this: Hormuz का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ करने की तैयारी? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा हड़कंप

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…