दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम के यहां चौथी संतान का जन्म हुआ है। उनकी नवजात बेटी का नाम हिंद रखा गया है, जो उनकी मां शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा अल मकतूम के सम्मान में चुना गया है।
शेख हमदान ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
गल्फ न्यूज के अनुसार, शेख हमदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@faz3) पर इस खुशखबरी को साझा किया। उन्होंने लिखा,
“ओ अल्लाह, उसके दिल को अपने प्यार से भर देना, उसे रोशनी और मार्गदर्शन का स्रोत बनाना और उसे स्वास्थ्य व खुशहाली का वस्त्र पहनाना।”
शेख हमदान के परिवार के बारे में
- शेख हमदान 2008 से दुबई के क्राउन प्रिंस हैं और UAE के उप-प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री भी हैं।
- उनका विवाह 2019 में शेखा शेखा बिन्त सईद बिन थानी अल मकतूम से हुआ था।
- इससे पहले उनके यहाँ जुड़वा बच्चे शेखा और रशीद (मई 2021) और बेटे मोहम्मद (फरवरी 2023) का जन्म हुआ था।
- उनके इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।





