,

Dindori में भीषण हादसा: अनियंत्रित कैप्सूल कंटेनर ने पिकअप सवारों को रौंदा, 5 की मौत, यात्री प्रतीक्षालय और होटल भी ढहे

Dindori

रिपोर्टर -मोहम्मद रफी खान

Dindori (मध्य प्रदेश): गाड़ासरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 45 पर किकरातलाब चौराहे पर एक तेज रफ्तार सीमेंट राखड़ कैप्सूल कंटेनर ने कहर बरपाया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक पिकअप वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण उसमें सवार लोग नीचे खड़े थे। गोरखपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

Dindori खराब पिकअप के पास खड़े थे लोग, चालक ने रौंदा

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार लोग एक सामाजिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। किकरातलाब चौराहे के पास गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण सभी लोग नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित कैप्सूल ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों की पहचान ग्राम परसवाह (दो व्यक्ति), कर्वे मट्ठा (दो व्यक्ति) और उफरी (एक व्यक्ति) के रूप में हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

Dindori मढ़िया, प्रतीक्षालय और होटल को भी पहुँचाया नुकसान

कंटेनर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि लोगों को रौंदने के बाद भी वह नहीं रुका। अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे स्थित एक यात्री प्रतीक्षालय और एक छोटी सी होटल को भी पूरी तरह जमींदोज कर दिया। यही नहीं, ट्रक पास ही स्थित एक धार्मिक स्थली ‘मढ़िया’ को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क से काफी दूर जा घुसा। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी गलती कंटेनर चालक की थी, जो वाहन पर संतुलन खो बैठा था।

Dindori पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा, जांच जारी

Dindori घटना की सूचना मिलते ही डिंडोरी एसपी वाहिनी सिंह, बजाग एसडीएम अक्षय दिगरेश और भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुँचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गाड़ासरई थाना पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी घेराबंदी शुरू कर दी है।

Read this: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल रही रही है इस पॉपुलर डायरेक्टर की कमाई, कहा- ‘वो नहीं होता तो मैं नहीं होता..’बॉलीवुड के एक मशहूर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…