Report: Sahid Khan, BY: Yoganand Shrivastva
देवास: जिले के ग्राम मेहुडी से बड़ी खबर सामने आई है। मामूली विवाद के चलते गांव में फायरिंग की घटना हुई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भाजपा नेता पर आरोप
वीडियो में भाजपा नेता दशरथ धाकड़ को बंदूक के साथ देखा जा सकता है। फायरिंग का यह वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
थाना पहुंचा वीडियो और कारतूस
- ग्रामीणों ने घटना का वीडियो और जिंदा कारतूस लेकर भंवरासा थाना पहुंचकर पुलिस को सौंपा।
- सूचना मिलते ही भंवरासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। आरोपी नेता की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।





