विकास से विंध्य क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रीवा जिले के त्योंथर में आयोजित “विंध्य विकास संकल्प सम्मेलन” में कहा कि प्रदेश में विकास का महायज्ञ लगातार जारी है और अब यह और तेज़ी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विंध्य क्षेत्र की तकदीर विकास योजनाओं के जरिए बदली जाए।

औद्योगिक और बुनियादी ढाँचे की बड़ी घोषणाएँ

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि त्योंथर में 400 एकड़ भूमि पर एक नया औद्योगिक प्रक्षेत्र स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही यहाँ एक नया आईटीआई भी खुलेगा और मौजूदा सिविल अस्पताल की क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 बेड की जाएगी।

तमस नदी के तट पर आधुनिक रिवर कॉरिडोर बनाने का भी निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निजी क्षेत्र के आईओसीजीपीएस रिन्यूएबल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 125 करोड़ रुपये की लागत से लगने वाले कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शिलान्यास भी किया।

162 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

डॉ. यादव ने सम्मेलन में 162 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए भूमि आवंटन पत्र भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने सीधी सड़क दुर्घटना में मारी गई युवती लीना वर्मा के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। बच्चों को यूनिफार्म, किताबें, साइकिल, लैपटॉप और स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं युवाओं और महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नए बायोगैस प्लांट से किसानों की पराली खरीदी जाएगी। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और खेत भी साफ़ होंगे।

महिलाओं और किसानों के लिए योजनाएँ

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में “एक बगिया माँ के नाम” योजना शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बगिया विकसित करने के लिए 3 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएँ लागू की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत 25 गायें खरीदने पर पशुपालकों को 10 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

किसानों को भी केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि के साथ राज्य सरकार की राशि जोड़कर प्रति वर्ष 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का संरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही भगवान श्रीराम के पदचिह्नों से जुड़े स्थलों को “राम वन गमन पथ” के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हर नगर में गीता भवन बनाए जाएंगे और भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलों पर विशेष तीर्थ विकसित होंगे।

जनप्रतिनिधियों के विचार

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने त्योंथर को 162 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार दिया है, जिसमें 28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला चिल्लावाला पुल भी शामिल है।

विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विंध्य को औद्योगिक विकास की नई सौगात दी है। क्षेत्र में तीन सांदीपनि विद्यालय और कई नए पुल भी स्वीकृत किए गए हैं।

सम्मेलन में उपस्थित लोग

कार्यक्रम में सतना सांसद गणेश सिंह, विधायक नागेंद्र सिंह, विधायक नरेंद्र प्रजापति, विधायक प्रदीप पटेल, विधायक शरद कौल, विधायक प्रह्लाद सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कौल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं