,

DEO Action Guna: गुना में शिक्षकीय मर्यादा भंग करने वाले दो शिक्षक निलंबित, DEO की बड़ी कार्रवाई

DEO Action Guna

Report: Vijay Ahirwar

DEO Action Guna गुना जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय कटाऊ टांड़ा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक नरेन्द्र सिंह रघुवंशी को सहकर्मी शिक्षक के साथ विद्यालय परिसर में मारपीट और विवाद करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जांच में आरोप सही पाए गए। मामले में म्याना थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किए हैं।

समर सिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी गुना

DEO Action Guna शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाला शिक्षक भी निलंबित

दूसरे मामले में विकासखंड बमोरी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़लामार में पदस्थ शिक्षक हरीश चन्द्र पंचोली के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शिकायत थी कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचकर हंगामा करते थे, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करते थे और ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते थे। जांच समिति द्वारा वीडियो और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर शिकायतों को सही पाया गया, जिसके बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।

DEO Action Guna शिक्षा विभाग का सख्त संदेश, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों मामलों में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई की है। विभाग का कहना है कि शिक्षकीय गरिमा के विपरीत आचरण, नशाखोरी, मारपीट और विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा उत्पन्न करने वाले मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई को सरकारी स्कूलों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read this: Aamir Khan 3 Idiots Sonam Wangchuk : आमिर खान ने तोड़ी 17 साल पुरानी गलतफहमी, बोले- ‘3 Idiots’ का Rancho सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…