दिल्ली: लाल किले के पास जोरदार धमाका, 9 की मौत, कई घायल, कई गाड़ियां जलकर खाक, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Red Fort Blast Update

मुम्बई, लखनऊ, भोपाल, पटना समेत देश के बड़े शहरों में हाई अलर्ट

by: vijay nandan

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए जोरदार धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज़ था कि आसपास की दुकानों और वाहनों में आग लग गई। कई गाड़ियों के जलने की खबर है। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ। इसके बाद पास की 2-3 अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की आवाज़ दूर-दूर तक सुनी गई और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। धमाके के बाद स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया, ‘मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखा कि क्या हुआ है। ज़ोरदार धमाका हुआ। मैं पास में ही रहता हूं।’ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी जांच में जुट गई है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हालांकि अब तक किसी आतंकी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि धमाका हादसा था या किसी साजिश का नतीजा। धमाके की वजह जानने के लिए बम निरोधक दल मौके से सैंपल इकट्ठा कर जांच कर रहा है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हालात का जायज़ा लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की आंखों देखी धमाके की वीभत्स तस्वीर

धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। हम समझ ही नहीं पाए कि वह क्या थी, वह इतनी तेज थी। आस-पास खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।’

धमाके के बाद स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया, ‘मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखा कि क्या हुआ है। ज़ोरदार धमाका हुआ। मैं पास में ही रहता हूं।’

पहले भी हो चुके हैं धमाके

लाल किले और उसके आसपास के क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार धमाके हो चुके हैं।

18 जून 2000: रेड फोर्ट के पास दो धमाके — 2 लोगों की मौत
30 नवंबर 1997: रेड फोर्ट क्षेत्र में जुड़वां धमाके — 3 की मौत, 70 घायल
29 अक्टूबर 2005: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में तीन धमाके — 59 से ज़्यादा मौतें

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

धमाके के बाद एनएसजी और खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। राजधानी के सभी प्रमुख इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन