गोड्डा में “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress meeting concluded regarding preparations for “Save Constitution Rally” in Godda

गोड्डा: आगामी 10 मई को गोड्डा में आयोजित होने वाली “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों को लेकर शनिवार को गोड्डा प्रखंड कांग्रेस कमिटी एवं नगर कांग्रेस कमिटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रदीप यादव ने हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि रैली में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह रैली संविधान की मूल भावना की रक्षा, लोकतंत्र को सशक्त बनाने और आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, डॉ. अजित कुमार महात्मा, महबूब अंसारी, अमरेंद्र अमर, सुशील देवी, विकास सिंह समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आम जनता से संवाद को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। बैठक में यह संदेश दिया गया कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

MP Youth Year : वर्ष- 2027 होगा युवाओं के नाम ,युवा शक्ति को नई उड़ान देने की तैयारी

MP Youth Year : 'युवा वर्ष' में रहेगा रोजगार-स्टार्टअप पर फोकस,युवाओं के

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व

Hidden Number Puzzle: एक ही चित्र में लोग देख रहे अलग-अलग अंक

Hidden Number Puzzle: सोशल मीडिया पर एक नया Hidden Number Puzzle तेजी