,

उत्तर भारत में “ठंड का टॉर्चर’ जारी है शीतलहर का दौर

Cold wave continues as 'cold torture' continues in North India

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी

पूरा उत्तर भारत शीतलहर से जूझ रहा है। पहाड़ी राज्यों मे बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने गलन बढ़ा दी है। कश्मीर में शीतलहर बढ़ गई है। तो वहीं दिल्ली में कोहरे का आंतक देखा जा रहा है।

मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप, कई जिलों में छाया कोहरा

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठिठुरन महसूस हुई। राजधानी भोपाल में लंबे समय तक घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खासकर भोपाल, राजगढ़ और उज्जैन में विजिविलिटी मात्र 50 मीटर तक रह गई है, जिससे यातायात पर भी बुरा प्रभाव पड़ा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी के स्तर में कमी और तापमान में गिरावट आने के कारण कोहरे की स्थिति बनी है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं ने कोहरे को और भी घना बना दिया है। भोपाल राजगढ़ और उज्जैन में इतने घने कोहरे का दौर जारी कि जिसके कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। वही ग्वालियर, रतलाम और नर्मदापुरम में दृश्यता 200 मीटर तक पहुंच गई है।

मौसम विभाग ने किया इन जिलों को अलर्ट

मौसम विभाग ने रायसेन, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, आगर मालवा, सीहोर, कटनी, जबलपुर और नरसिंहपुर जिले में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी। इन जिलों में ओंस भी पड़ सकती हैऔर दिन ठंडा भी रह सकता है। इसके साथ ही शीतलहर की भी चेतावनी दी है।