CM Mohan Yadav Tikamgarh Visit आज टीकमगढ़ दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, रेलवे ओवरब्रिज का करेंगे उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Mohan Yadav Tikamgarh Visit

CM Mohan Yadav Tikamgarh Visit मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज टीकमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3 बजे टीकमगढ़ पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत निर्मित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना से शहर में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

CM Mohan Yadav Tikamgarh Visit खरगापुर के नए स्वास्थ्य केंद्र का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान खरगापुर में लगभग 8 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से खरगापुर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

CM Mohan Yadav Tikamgarh Visit मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां पूरी, प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल और बैठक व्यवस्था सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री जिले को विकास कार्यों की नई सौगात भी दे सकते हैं।

Read this: US Election Hacking : ‘4 देशों के पास अमेरिकी चुनाव हैक करने की क्षमता’, ट्रंप ने खुफिया दस्तावेजों के आधार पर किया बड़ा दावा

ruvakheda theft case: रूवाखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे ruvakheda theft case सागर जिले के रूवाखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में

Ram Temple: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर दंतेवाड़ा में कांग्रेस का हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

Ram Temple: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार