साइबर जागरूकता रन-2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
साइबर जागरूकता रन-2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल | 29 अक्टूबर 2025
राजधानी भोपाल में बुधवार को ‘रन फॉर साइबर अवेयरनेस’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्लेटिनम प्लाज़ा स्थित अटल पथ से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। रैली अटल पथ से शुरू होकर एपेक्स बैंक तिराहा होते हुए टीटी नगर स्टेडियम तक पहुंची।

“अपराध के चलते डिजिटल को नहीं छोड़ सकते”

साइबर जागरूकता रन 2025: CM डॉ मोहन ने कहा- अपराध के चलते डिजिटल को नहीं  छोड़ सकते, Cyber ​​Crime रोकना है - Lalluram

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश बन चुका है, लेकिन साइबर अपराध रोकना आज की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा “हम अपराध के चलते डिजिटल को नहीं छोड़ सकते। सुरक्षा के साथ आगे बढ़ना ही हमारा लक्ष्य है।”

पुलिस और नागरिकों की बड़ी भागीदारी

रैली में पुलिसकर्मी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने ‘Stay Safe Online’ और ‘Think Before You Click’ जैसे संदेशों के साथ साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाई। मुख्यमंत्री ने अटल पथ पर सलामी ली और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

अक्टूबर माह को मनाया जा रहा है ‘राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह’

मध्य प्रदेश पुलिस ने पूरे अक्टूबर महीने को ‘राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस दौरान राज्यभर में जागरूकता रैलियां, वर्कशॉप और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण पर भी बोले मुख्यमंत्री

रैली के शुभारंभ से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी जीवों के संरक्षण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मां नर्मदा में मगरमच्छ छोड़े जाएंगे, ताकि राज्य में उनके संरक्षण और संख्या बढ़ाने के प्रयास को बल मिल सके।

Power Outage Mahasamund: महासमुंद में बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, 40 घंटे से अंधेरे में डूबा माधोपाली गांव

Power Outage Mahasamund: महासमुंद जिले में मानसून पूर्व बिजली विभाग की तैयारियों

Political Criticism Chhattisgarh: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान, रमन सिंह की नाराजगी पर किया कटाक्ष

Political Criticism Chhattisgarh: रायपुर से ब्रेकिंग खबर के अनुसार, छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ

Jamwant Project Failure: भालुओं की सुरक्षा-संवर्धन योजना में बड़ा झटका, भीषण गर्मी में मादा भालू की मौत

Jamwant Project Failure: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर