,

China News: चीन में बढ़ा ‘डिस्पोजेबल फैशन’ का ट्रेंड, एक बार पहनकर कपड़े फेंक रहे पर्यटक

China News

BY: Yoganand Shrivastva

China News सोशल मीडिया पर अलग दिखने और यात्रा को यादगार बनाने की होड़ के बीच चीन में एक नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे ‘डिस्पोजेबल फैशन’ कहा जा रहा है, जिसमें लोग सस्ते कपड़े खरीदकर केवल एक बार पहनते हैं और फोटो खिंचवाने के बाद उन्हें फेंक देते हैं। इस चलन ने पर्यावरण विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों की चिंता बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया और सुविधा ने बढ़ाया चलन

China News रिपोर्ट्स के अनुसार, कई पर्यटक यात्रा के दौरान कपड़े धोने या ज्यादा सामान ढोने से बचने के लिए कम कीमत वाले कपड़े खरीद रहे हैं। इन कपड़ों का इस्तेमाल मुख्य रूप से सोशल मीडिया पोस्ट और तस्वीरों के लिए किया जाता है। फोटोशूट के बाद कई लोग इन्हें दोबारा इस्तेमाल करने के बजाय कूड़ेदान में फेंक देते हैं।

युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

China News बताया जा रहा है कि 10 से 50 युआन की कीमत में मिलने वाले ये कपड़े बड़ी संख्या में बिक रहे हैं। खासकर 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के बीच यह ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। उनका मानना है कि यह तरीका सस्ता, सुविधाजनक और यात्रा के दौरान हल्का सामान रखने में मददगार है।

पर्यावरण पर पड़ सकता है गंभीर असर

China News विशेषज्ञों का कहना है कि एक बार इस्तेमाल कर कपड़े फेंकने की प्रवृत्ति कपड़ा कचरे को तेजी से बढ़ा सकती है। इससे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के साथ संसाधनों की बर्बादी भी बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर भी कई लोग इस ट्रेंड की आलोचना कर रहे हैं और इसे टिकाऊ जीवनशैली के खिलाफ बता रहे हैं।

Read this: Aaj ka Mausam: 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…