संवाददाता: किसन लाल विश्वकर्मा
245 करोड़ की 77 परियोजनाओं का जनता को सौगात
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल, 23 सितंबर को मगरलोड़ ब्लॉक के करेली बड़ी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कुरूद विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 245 करोड़ रुपए की 77 परियोजनाओं का शुभारंभ और जनता को सौगात देंगे।
सीएम साय करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह आयोजन स्थानीय विकास और ग्रामीण कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जिला प्रशासन ने की तैयारियां
सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। करेली की मंडी परिसर में मंच और पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, साथ ही बेरिकेटिंग की गई है, ताकि आयोजन सुचारू रूप से हो सके। यहां मुख्यमंत्री हजारों लोगों को संबोधित करेंगे।
भेड़ेंरी में हेलीपेड भी तैयार किया जा चुका है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने महत्वपूर्ण पॉइंट्स चिन्हित कर सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।
जनता को मिलेगा विकास का लाभ
इन परियोजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क विकास सहित कई क्षेत्रों में सुधार की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र के लोगों में उत्साह और उम्मीद की लहर देखने को मिल रही है।





