,

नक्सल प्रभावित बीजापुर के युवाओं से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chief Minister met the youth of Naxal-affected Bijapur

मूलभूत सुविधाओं का दिया आश्वासन

रायपुर, 19 मार्च: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित “नियद नेल्लानार योजना – आपका अपना अच्छा गांव” के तहत बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित युवाओं को राज्य की राजधानी रायपुर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और सामाजिक बदलावों से अवगत कराना है।

इसी कड़ी में सुकमा के बाद बीजापुर जिले के युवा रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा परिसर में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके हाल-चाल जाने। इस अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत कई विधायक भी मौजूद रहे।

युवाओं ने रखीं अपनी मांगे

युवाओं ने मुख्यमंत्री के सामने अपने क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी। उन्होंने बताया कि बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में आधारभूत सुविधाओं की कमी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने दिया संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सभी आवश्यक संसाधन जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही वहां सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा।

सरकार की पहल से बढ़ा उत्साह

इस योजना के तहत राजधानी रायपुर आने वाले युवा सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को नजदीक से देख रहे हैं, जिससे उनमें एक सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के बाद युवाओं में भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

सरकार की यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

मथुरा: हैरान करने वाला इलाज: युवक ने यूट्यूब देखकर खुद किया पेट का ऑपरेशन

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र