मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री सुनीता विलियम्स को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय गौरव और अंतरिक्ष यात्री सुश्री सुनीता विलियम्स को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में सुनीता विलियम्स का योगदान अद्वितीय है। वे भारत की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों से नई पीढ़ी को संदेश मिलता है कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती।