छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhattisgarh CM Vishnudev Sai met Union Home Minister Amit Shah

नक्सल अभियान और बस्तर विकास पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 6 जून 2025 — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की सफलताओं और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग और राज्य सरकार की नई रणनीति के चलते नक्सल उन्मूलन अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। पिछले डेढ़ वर्ष में 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो बीते पांच वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। साथ ही, 205 मुठभेड़ों में 427 माओवादी ढेर किए गए हैं, जिनमें शीर्ष नेता बसवा राजू और सुधाकर जैसे नाम शामिल हैं।

राज्य में 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे सुरक्षा तंत्र मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन कैंपों के आसपास बसे गांवों में अब बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और स्कूल जैसी सुविधाएं पहुँचाई जा रही हैं।

‘नियद नेल्लानार योजना’ के अंतर्गत चिन्हित 146 ग्रामों में 18 सामुदायिक सेवाएं और 25 शासकीय योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इससे ग्रामीणों का सरकार और प्रशासन में विश्वास बढ़ा है।

गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री की रिपोर्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से माओवादी गतिविधियों पर निर्णायक नियंत्रण संभव हो सका है और केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग देती रहेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. MP बोर्ड रिजल्ट आज

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. MP बोर्ड रिजल्ट आज

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक