चैतन्यानंद सरस्वती का भंडाफोड़: सेक्स टॉय, पॉर्न सीडी और फर्जी तस्वीरें बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली: यौन शोषण के आरोपों में फंसे बाबा चैतन्यानंद सरस्वती का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस ने आज उनके आश्रम और इंस्टीट्यूट में तलाशी ली, जिसमें कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।

जांच के दौरान पुलिस टीम को बाबा के परिसर से एक सेक्स टॉय, पांच पॉर्न वीडियो की सीडी और वैश्विक नेताओं के साथ फर्जी तस्वीरें मिली हैं। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के साथ बाबा की फर्जी तस्वीरें भी शामिल हैं।

बाबा चैतन्यानंद सरस्वती फरारी के दौरान उत्तराखंड के बागेश्वर और अल्मोड़ा पहुंचे थे। पुलिस टीम ने इन जगहों पर भी जांच की और आवश्यक दस्तावेज और सबूत जुटाए।

इसके अलावा बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के साथ अश्लील चैट और फोटोज भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बाबा ने कई लड़कियों को झांसा देकर प्रलोभन देने की कोशिश की और अपने मोबाइल में कई एयरहोस्टेस और अन्य लड़कियों की फोटो और स्क्रीनशॉट्स रखे हुए थे। कुछ चैट डिलीट कर दी गई हैं, जिन्हें अब रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

इससे पहले बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पुलिस की पूछताछ में गोलमोल जवाब दे रहे थे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। लेकिन लगातार पूछताछ और सबूतों के मिलने के बाद मामले की गंभीरता सामने आई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच अभी जारी है और आगे भी कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हो सकते हैं।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन