,

Cancer Awareness Bemetara: शासकीय जिला चिकित्सालय में कैंसर जागरूकता पर विशेष सेमिनार

Cancer Awareness Bemetara

Reporter: Sanju Jain, Edit By; Mohit Jain

Cancer Awareness Bemetara: शासकीय जिला चिकित्सालय बेमेतरा में लीनेस क्लब बेमेतरा “प्रेरणा मेन” एवं मल्टिपल-2 के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरूकता पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता, खासकर महिलाओं को कैंसर के लक्षणों, जोखिमों और बचाव के प्रति जागरूक करना था।

Cancer Awareness Bemetara: विशेषज्ञों ने दी अहम जानकारी

सेमिनार में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैंसर के विभिन्न प्रकारों और उससे बचाव के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने पर जोर देते हुए कहा कि शरीर में किसी भी तरह की असामान्यता या असामान्य दाग-धब्बे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कई बार कैंसर के लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
डॉ. कोसरिया ने गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। वहीं डॉ. विभा ने अंडाशय (ओवरी) कैंसर पर चर्चा करते हुए बताया कि इसके शुरुआती लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते, इसलिए 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नियमित जांच करानी चाहिए।

Cancer Awareness Bemetara

तंबाकू से दूरी रखने की अपील
डॉ. अमिताभ साहू ने मुख (ओरल) कैंसर के खतरों के बारे में चेतावनी देते हुए तंबाकू, पान और गुटखा से दूर रहने की अपील की। डॉ. विजया ने भी ओरल कैंसर के लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मुंह, मसूड़ों और गालों के अंदर होने वाले बदलावों पर ध्यान देना जरूरी है।

Cancer Awareness Bemetara: जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

लीनेस क्लब “प्रेरणा मेन” के सदस्यों ने कहा कि समाज में कैंसर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और समय पर इलाज के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। सेमिनार में चिकित्सालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…