BY: Ashish Shrivastava: Update: Yoganand Shrivastava
बुदनी (मध्यप्रदेश): नर्मदा नदी के घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाने गए तीन युवक नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो युवक अब भी लापता हैं।
लापता युवकों की पहचान
लापता युवकों की पहचान नीलेश साहू और अमन साहू, निवासी दीवानगंज (जिला रायसेन) के रूप में हुई है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटनास्थल पर बचाव अभियान तेज़ी से चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।





