Ajay Nigam, Input Editor
Apex Bank : भोपाल, अपेक्स बैंक एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में अपेक्स बैंक के ट्रेनिंग कॉलेज कोटरा सुल्तानाबाद में आज प्रदेश के 38 जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में पदस्थ केडर सर्विसेज के मुख्य कार्यपालन एवं अन्य अधिकारियों की राज्य स्तरीय कार्यशाला कृषि एवं कृषि ऋणों की प्रभावी वसूली के संबंध में आयोजित हुई।

कार्यशाला में अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के परिपालन में यह वर्ष कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के हित में अनेक प्रकल्पों के माध्यम से उन्हें सुविधा प्रदान करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। चूंकि आप लोग जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के माध्यम से अपने जिले के किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं, इसलिए मेरी अपेक्षा है कि सरकार की सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ किसानों को उपलब्ध हो सके, इस दिशा में प्रयास अवश्य किये जाएं।

Apex Bank Bhopal : आप सभी युवा अधिकारी अत्यंत सौभाग्यशाली है कि आपको प्रदेश के किसानों की सेवा करने का सौभाग्य इस बैंक के माध्यम से प्राप्त हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, इसलिए मेरा सुझाव है कि आप लोग आने वाली बलराम जयंती पर अपने जिले में इस दिन कार्यक्रम आयोजित करें। इसके साथ ही आप लोग अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही अपने जिले के सभी कृषक बंधुओं के साथ भी अच्छा व्यवहार करते हुए उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सुनियोजित प्रयास करते रहें, जिससे उनके मन में सहकारी बैंकों के प्रति प्रगाढ़ विश्वास स्थापित हो और वे लोग अधिक से अधिक किसान भाईयों को सहकारी बैंकों की सदस्यता दिलाने में भी सहयोग प्रदान करें ।

Apex Bank Bhopal : श्री यादव ने कहा कि किसानों को समय पर ऋण एवं खाद की सुविधा प्राप्त हो एवं इन ऋणों की समय पर वसूली भी हो, इस दिशा में योजनाबद्ध प्रयास किए जाएं तथा जिला स्तर पर भी इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित हो।
Apex Bank Bhopal : कार्यशाला में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने कहा कि कृषि एवं अकृषि ऋणों की प्रभावी वसूली किस प्रकार सुनिश्चित हो इस बारे में आज का यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम अत्यंत कारगर साबित होगा – इसका मुझे पूर्ण विश्वास है, क्योंकि विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से आपको इस बारे में जानकारी प्रदान की जाने वाली है। मैं भी आप लोगों के साथ आज दिन भर उपस्थित रहूंगा।
Apex Bank Bhopal : श्री गुप्ता ने कहा कि कृषि ऋणों की वसूली तो समय पर हो जाती है लेकिन हमारा प्रयास अकृषि ऋणों की वसूली के ऊपर होना चाहिए, क्योंकि सबसे ज्यादा एनपीए संपन्न वर्ग द्वारा लिए गए ऋण से ही होता है, जबकि यह वर्ग आसानी से ऋण चुकाने की स्थिति में है।
उन्होंने आगे कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल सहकारिता विभाग से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं एवं अपेक्स बैंक के लगभग एक वर्ष तक प्रशासक भी रहे हैं । श्री गुप्ता ने कहा कि हमें निडरतापूर्वक योजनाबद्ध रूप से अकृषि ऋणों की वसूली की दिशा में सुनियोजित नीतिगत प्रयास करते रहना चाहिए, क्योंकि हमारे साथ प्रशासनिक अधिकारियों का सदैव सकारात्मक सहयोग उपलब्ध है ।
स्वागत भाषण में प्राचार्य श्री प्रेम सागर तिवारी ने कार्यशाला के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आभार प्रदर्शन श्री कमल मकाश्रे ने एवं संचालन श्रीमती स्निग्धा शुक्ला ने किया।
कार्यशाला में श्री अरविन्द बौद्ध विकअ के साथ प्रदेश भर से आए केडर आफिसर्स भी उपस्थित रहे।
ये भी जानिए : Nasha Mukt Yuva : ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प, एक संदेश, एक संकल्प, नशे से दूरी है जरूरी



