,

Gwalior Hotel Raid: ग्वालियर में पुलिस का बड़ा एक्शन, सिटी सेंटर के 3 चर्चित होटलों पर छापा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior Hotel Raid

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Hotel Raid ग्वालियर पुलिस ने यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित तीन चर्चित होटलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अचानक छापेमारी की। यह कार्रवाई जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

पुलिस की टीम ने कैलाश नगर स्थित होटल हेरिटेज, होटल हैप्पी इन और होटल हैवन इन में एक साथ दबिश दी, जिससे होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

Gwalior Hotel Raid रिकॉर्ड जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

छापेमारी महिला सुरक्षा शाखा की डीएसपी शिखा सोनी और महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान होटलों के रजिस्टर, आगंतुकों की एंट्री और आधार कार्ड रिकॉर्ड की पड़ताल की गई।

पुलिस को रिकॉर्ड संधारण में कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। कई मामलों में दस्तावेजों का सही रखरखाव नहीं पाया गया, जिससे होटल संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Gwalior Hotel Raid मैनेजर हिरासत में, होटल मालिकों को नोटिस

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों होटलों के मैनेजरों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं होटल मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना वैध पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध कराने या किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि पाए जाने पर संबंधित होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर होटल को सील भी किया जा सकता है।

पुलिस का कहना है कि शहर में होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

Read this: Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat: ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं से किया सीधा संवाद

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी

02August 2026 Horoscope : कारोबार और नौकरी पर जानिए सितारों की चाल

02August 2026 Horoscope: मेष राशि 02August 2026 Horoscope: आज मेष राशि वालों

Katihar Crime News: कटिहार में पंजाब के दो संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार और 22 कारतूस बरामद

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में पुलिस