,

Guna Trader Death Case: गुना में किराना व्यापारी ने खाया जहर, प्रताड़ना और कार्रवाई न होने से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Guna Trader Death Case

रिपोर्ट: विजय अहिरवार

Guna Trader Death Case मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक किराना व्यापारी की मौत के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सिरसी थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा निवासी मनोज राठौड़ के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और पुलिस से मदद नहीं मिलने के कारण उन्होंने जहर खा लिया।

परिजनों के अनुसार, मनोज राठौड़ ने करीब दो वर्ष पहले आर्थिक जरूरत के चलते लगभग 960 ग्राम चांदी गिरवी रखकर 20 हजार रुपये उधार लिए थे। बाद में उन्होंने ब्याज सहित करीब 25 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन आरोप है कि गिरवी रखे गए चांदी के आभूषण वापस नहीं किए गए।

Guna Trader Death Case अस्पताल में वीडियो बनाकर लगाए गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि चांदी वापस मांगने पर 18 जुलाई को कथित तौर पर मनोज राठौड़ के साथ मारपीट की गई। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

जहर खाने से पहले मनोज राठौड़ ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने संबंधित व्यक्ति और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जहर सेवन के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Guna Trader Death Case पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मृतक के परिजन इस घटना के लिए कथित आरोपी और पुलिस की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं, मामले में यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि संबंधित व्यक्ति पहले एक अवैध क्लीनिक संचालित करता था, जिसे प्रशासन द्वारा कार्रवाई के बाद बंद कराया गया था।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Gwalior Hotel Raid: ग्वालियर में पुलिस का बड़ा एक्शन, सिटी सेंटर के 3 चर्चित होटलों पर छापा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी

02August 2026 Horoscope : कारोबार और नौकरी पर जानिए सितारों की चाल

02August 2026 Horoscope: मेष राशि 02August 2026 Horoscope: आज मेष राशि वालों