Report: Vandna Rawat
UP Monsoon Session 2026 लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।
बैठक में समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के नेता एवं मंत्री संजय निषाद सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
UP Monsoon Session 2026 शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन पर हुई चर्चा
बैठक का मुख्य उद्देश्य कल से शुरू होने वाले मानसून सत्र को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सार्थक ढंग से संचालित करना रहा। सरकार की ओर से सभी दलों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग की अपील की गई।
साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सदन की गरिमा बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
UP Monsoon Session 2026 महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
मानसून सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न जनहित, विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसे में सर्वदलीय बैठक को सत्र के सफल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सरकार को उम्मीद है कि सभी राजनीतिक दल सदन की कार्यवाही को रचनात्मक बनाने में सहयोग करेंगे, जिससे जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सके।



