Isa Ahmad
Unique House In India की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। सोचिए, अगर खाना बनाने के लिए आपको एक राज्य में जाना पड़े और सोने के लिए दूसरे राज्य में लौटना पड़े। सुनने में भले ही यह फिल्मी कहानी लगे, लेकिन भारत में एक ऐसा घर वास्तव में मौजूद है, जिसकी दीवारों के बीच से दो राज्यों की सीमा गुजरती है। यह अनोखा घर महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर स्थित है।
Unique House In India: एक ही घर में दो राज्यों की सीमा, 1969 के सर्वे के बाद बदल गई किस्मत
Unique House In India महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के महाराजगुड़ा (जीवरगाडा) गांव में स्थित है। पवार परिवार का यह 10 कमरों वाला मकान दो राज्यों में बंटा हुआ है। घर के चार कमरे तेलंगाना में हैं, जबकि चार कमरे महाराष्ट्र में आते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि रसोई (किचन) तेलंगाना में है, जबकि बेडरूम और हॉल महाराष्ट्र में स्थित हैं।
बताया जाता है कि 1969 में सीमा निर्धारण के दौरान खींची गई रेखा इस घर के बीचों-बीच से गुजर गई। इसके बाद से यह परिवार दो राज्यों की सीमा पर रहने वाला अनोखा परिवार बन गया। परिवार का कहना है कि उन्हें इस व्यवस्था से कोई परेशानी नहीं होती और वे वर्षों से इसी तरह रह रहे हैं।
Unique House In India: दोनों राज्यों की योजनाओं का मिलता है लाभ, टैक्स भी दोनों जगह भरता है परिवार
Unique House In India की एक और खास बात यह है कि पवार परिवार को महाराष्ट्र और तेलंगाना दोनों राज्यों की कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। परिवार के पास दोनों राज्यों से जुड़े दस्तावेज हैं, वाहनों का पंजीकरण भी दोनों राज्यों में है और वे दोनों राज्यों में संपत्ति कर भी जमा करते हैं।
हाल के दिनों में इस अनोखे घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसके बाद एक बार फिर यह घर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए कुछ दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह घर वर्षों से अपनी अनोखी बनावट और दो राज्यों के बीच स्थित होने के कारण लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है।



