Reservation Protest राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर रविवार को स्वर्ण समाज के लोगों ने आरक्षण व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जातीय आधार पर दिए जा रहे आरक्षण का विरोध करते हुए इसे आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग उठाई।

Reservation Protest प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर हजरतगंज चौराहे पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है और इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों को समान रूप से मिलना चाहिए।

स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें आरक्षण नीति की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आरक्षण व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाना चाहिए।
Reservation Protest प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।स्वर्ण समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।



