,

Blue Creatures UK Beaches: ब्रिटेन के समुद्री तटों पर दिखे हजारों नीले रहस्यमयी जीव, ‘एलियन’ समझकर देखने पहुंचे लोग

Blue Creatures UK Beaches

Blue Creatures UK Beaches ब्रिटेन के कई समुद्री तटों पर इन दिनों हजारों नीले रंग के चमकीले जीव दिखाई देने से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। कुम्ब्रिया के सेंट बीस बीच और वेल्स के कई तटीय इलाकों में बड़ी संख्या में ये जीव बहकर किनारे पहुंच गए। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां कई लोग इन्हें ‘एलियन’ जैसे जीव बता रहे हैं।

Blue Creatures UK Beaches क्या हैं ये रहस्यमयी जीव?

विशेषज्ञों के अनुसार इन जीवों का वैज्ञानिक नाम Velella Velella है, जिन्हें आम भाषा में By-the-Wind Sailors कहा जाता है। ये देखने में जेलीफिश जैसे लगते हैं, लेकिन वास्तव में यह एक अकेला जीव नहीं बल्कि कई सूक्ष्म जीवों का समूह होता है। इनके शरीर पर एक पारदर्शी पाल जैसी संरचना होती है, जिसकी मदद से ये हवा के साथ समुद्र में तैरते रहते हैं।

Blue Creatures UK Beaches गर्मी और तेज हवाओं को माना जा रहा कारण

वैज्ञानिकों का मानना है कि हाल के दिनों में ब्रिटेन में बढ़ी गर्मी और तेज पछुआ हवाओं के कारण ये जीव बड़ी संख्या में समुद्र तटों तक पहुंच गए। आमतौर पर ये अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागर में पाए जाते हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि इन जीवों को हाथ लगाने से बचें, क्योंकि कुछ मामलों में इनके संपर्क से त्वचा में जलन या एलर्जी हो सकती है।

Read this: Ukraine के पास ड्रोन हमले का शिकार कार्गो जहाज, भारतीय नाविकों की तलाश के लिए सुप्रीम कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को दिए निर्देश

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…