,

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के चलते जामताड़ा में बीजेपी का प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित

BJP's press conference in Jamtara postponed due to Ahmedabad plane crash

रिपोर्ट: चंचल गिरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जामताड़ा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के कारण स्थगित कर दिया गया।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह और पूर्व विधायक बिरांची नारायण की विशेष उपस्थिति होनी थी, जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर चर्चा की जानी थी। हालांकि, देश के लिए दुखद क्षण में पार्टी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जताया गहरा शोक

बीजेपी नेताओं ने विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह समय जश्न का नहीं, बल्कि पीड़ितों के साथ खड़े होने का है।
“हम अहमदाबाद विमान दुर्घटना से स्तब्ध और व्यथित हैं। हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं और हम प्रार्थना करते हैं कि इस हादसे में जितने ज्यादा लोग संभव हो, वे सुरक्षित हों,” – ऐसा रणधीर सिंह ने कहा।

बिरांची नारायण ने भी घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस वक्त पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। बीजेपी भी इस संकट की घड़ी में हर संभव समर्थन और सहानुभूति व्यक्त करती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की नई तारीख जल्द

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस अब बाद में आयोजित की जाएगी। इसकी नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…