बैतूल में रोड शो के दौरान BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ी, गेट में उंगलियां दबने से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बैतूल | बैतूल जिले के आठनेर में शनिवार को आयोजित रोड शो के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्वागत रैली के दौरान जीप पर चढ़ते समय उनका हाथ गाड़ी के गेट में फंस गया, जिससे उनकी दो उंगलियां घायल हो गईं और खून निकलने लगा। दर्द की वजह से वे चक्कर खाकर बैठ गए।

मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत डीजे बंद कर उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की जांच के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया।


घटना का विवरण

जिला भाजपा उपाध्यक्ष कृष्णा गायकी ने बताया कि रोड शो के दौरान भारी भीड़ थी और खंडेलवाल जीप के गेट पर खड़े थे। इसी दौरान किसी ने अचानक गेट बंद कर दिया, जिससे उनकी उंगलियां दब गईं। तेज दर्द और खून बहने की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई।

“हमने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया। एक्स-रे में कोई गंभीर चोट नहीं आई।” – कृष्णा गायकी


डॉक्टरों की रिपोर्ट: स्थिति सामान्य

निजी अस्पताल के डॉक्टर देवेंद्र चढ़ोकर ने बताया कि उंगली में चोट और दर्द के कारण उन्हें चक्कर आया था। फिलहाल उनकी हालत बिल्कुल सामान्य है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

बीएमओ डॉ. सचिन आहतकर ने भी बताया कि मौसम अनुकूल न होने की वजह से भी उनकी तबीयत पर असर पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए थी।


स्वागत समारोहों में लिया हिस्सा

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए फिर से रोड शो में हिस्सा लिया। वे नगर में आयोजित सभी स्वागत कार्यक्रमों में शामिल हुए और स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया।


कार्यक्रम का महत्व

बता दें कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल पहली बार आठनेर पहुंचे थे। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, तुलादान और स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया था।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का