BY: Ram Yadav
विदिशा: कृषि कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह रैली पुरानी गल्ला मंडी बरईपुरा से प्रारंभ होकर पीतल मिल, अहमदपुर रोड, नीमताल से होकर विवेकानंद चौराहे तक निकाली गई, इस रैली में विदिशा विधायक मुकेश टंडन, जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, भाजपा के नेता और कई किसान और कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। विधायक ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य सभी किसानों को भावांतर योजना के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार प्रकट किया५ यह भावांतर योजना सोयाबीन की फसल पर किसानों के लिए लाभ देगी





