,

बीजेपी नेता केदार गुप्ता का कांग्रेस पर हमला, भूपेश बघेल और बेटे पर कसा तंज

- Advertisement -
Ad imageAd image
BJP leader Kedar Gupta attacks Congress, takes a dig at Bhupesh Baghel and his son

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केदार गुप्ता ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों के जरिए कांग्रेस पार्टी के चरित्र पर सवाल उठाए और कई मुद्दों पर निशाना साधा।

भूपेश बघेल और बेटे पर तंज

केदार गुप्ता ने भूपेश बघेल और उनके बेटे को लेकर तीखा तंज कसते हुए कहा—

“कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो गया है। पहले ये लोग वोट की पेटियां लेकर भाग जाते थे, अब नोटों पर डकैती कर रहे हैं। बीजेपी की सरकार है, अब ऐसे लोग नहीं बचेंगे।”

निशक्तजनों की राशि में गड़बड़ी का आरोप

बीजेपी नेता ने निशक्त जनों की राशि में घोटाले और एनजीओ घोटाले को लेकर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निशित रूप से निशक्तजनों के पैसे की बंदरबांट कांग्रेस शासनकाल में की गई। इस मामले पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा—

“आईएएस अधिकारी पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। यदि हाई कोर्ट को भी इस पर टिप्पणी करनी पड़ी तो यह बेहद शर्मनाक है। अधिकारियों को चाहिए कि वे सरेंडर कर जांच में सहयोग करें।”

नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा

71 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर प्रतिक्रिया देते हुए केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा नक्सलवाद का इस्तेमाल अपनी राजनीति के लिए किया। उन्होंने दावा किया कि अब भाजपा सरकार की योजनाओं और सख्ती की वजह से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा—

“हमारी सरकार नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

गुटखा फैक्ट्री पर कार्रवाई का समर्थन

जीएसटी विभाग द्वारा गुटखा फैक्ट्री पर की गई बड़ी कार्रवाई को लेकर भी केदार गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा—

“फ़ैक्ट्री बिना लाइसेंस के चलाई जा रही थी, इसी वजह से उस पर छापा मारा गया। मोदी सरकार ने पहले ही जीएसटी में भारी कमी की है। इसके बाद भी अगर कोई जीएसटी चोरी करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।”

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा