,

सिंहस्थ की जमीन को लेकर भड़के BJP विधायक, पार्टी ने दिखाई बाहर का रास्ता

- Advertisement -
Ad imageAd image
बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय

भोपाल। मध्य प्रदेश की आलोट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को पार्टी की ओर से शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उनके द्वारा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उज्जैन सिंहस्थ में जमीनों के स्थायी अधिग्रहण को लेकर अपनी ही सरकार को घेरने के कारण जारी किया गया है।

बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय
बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय

क्या है मामला?

विधायक चिंतामणि मालवीय ने विधानसभा सत्र के दौरान सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों की जमीन के स्थायी अधिग्रहण को लेकर सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा कि पहले सिंहस्थ के लिए जमीन केवल 3-6 महीने के लिए अधिग्रहित की जाती थी, लेकिन अब किसानों को स्थायी अधिग्रहण का नोटिस दिया जा रहा है। इससे किसानों में भारी डर और परेशानी फैल गई है।

मालवीय ने सदन में कहा, “सिंहस्थ की जमीन का ऐसा इस्तेमाल नहीं करें कि इससे बड़ा नुकसान हो जाए। कहीं ऐसा न हो कि हम सिंहस्थ की जमीन हमेशा के लिए खो दें।” उन्होंने यह भी कहा कि “स्पिरिचुअल सिटी बनाने का विचार गलत है। स्प्रिचुअलिटी किसी सिटी में नहीं, बल्कि त्याग करने वाले लोगों में होती है।”

पार्टी की प्रतिष्ठा पर आँच

मालवीय के इन बयानों और कार्यवाही से भाजपा की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा है। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें 7 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके बयानों और कृत्यों से पार्टी की छवि प्रभावित हुई है।

सरकार को आना पड़ा बैकफुट पर

विधायक मालवीय द्वारा सरकार को घेरने के बाद सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा। मामला केंद्रीय नेतृत्व तक पहुँचा और इसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने यह कदम उठाया।

मालवीय का स्टैंड

मालवीय ने सदन में कहा कि “जब तक हिंदू हैं, सिंहस्थ चलेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर्स और भू-माफिया ने मिलकर यह षड्यंत्र रचा है। उन्होंने सरकार से किसानों की जमीन को बचाने की अपील की।

आगे की कार्रवाई

अब देखना यह है कि चिंतामणि मालवीय पार्टी को दिए गए 7 दिनों के अंदर क्या जवाब देते हैं। यदि उनका जवाब पार्टी को संतुष्ट नहीं करता है, तो उनके खिलाफ और कार्रवाई की जा सकती है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,