,

ग्वालियर में अस्पताल के बाहर बाइक चोरी: CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, चंद मिनटों में चोर ले उड़े वाहन

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, ग्वालियर में बाइक चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय अस्पताल के बाहर से दो चोर एक युवक की बाइक चुरा ले गए। यह घटना 8 जुलाई की रात की है, जबकि इसकी पुष्टि 11 जुलाई को सामने आए CCTV फुटेज के जरिए हुई।

चंद मिनटों में बाइक गायब, CCTV बना गवाह

सुरक्षा कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक पैदल अस्पताल के बाहर आते हैं। उनमें से एक बाइक का लॉक तोड़ता है, जबकि दूसरा निगरानी रखता है। कुछ ही मिनटों में वे बाइक लेकर वहां से निकल जाते हैं। पूरी वारदात को चोरों ने इतनी सफाई से अंजाम दिया कि कोई उन्हें रोक नहीं पाया।

इलाज के लिए गए थे, बाइक हुई चोरी

घटना के शिकार हुए भगवान सिंह जाटव, गंगा विहार कॉलोनी (अजयपुर सिकंदर कम्पू) निवासी हैं और निजी कंपनी में कार्यरत हैं। 8 जुलाई की रात लगभग 9:45 बजे, वे अपनी हीरो होंडा बाइक (MP07 NH 3954) से सर्वोदय अस्पताल में भर्ती अपने एक परिचित से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बाइक को अस्पताल के मुख्य द्वार के पास खड़ा किया और भीतर चले गए। जब लगभग 15 मिनट बाद वे बाहर आए, तो बाइक गायब थी।

काफी देर तलाश करने के बाद जब बाइक नहीं मिली, तो उन्होंने अस्पताल के बाहर लगे CCTV कैमरे खंगाले। तब उन्हें पूरी चोरी की घटना का पता चला।

पुलिस में शिकायत दर्ज, जांच शुरू

भगवान सिंह ने तुरंत झांसी रोड थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

बाहरी गिरोहों की संलिप्तता की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्वालियर में बीते कुछ महीनों से बाहरी जिलों से आने वाले वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं। जनवरी 2025 से अब तक ये गिरोह दर्जनों दुपहिया और चारपहिया वाहन चुरा चुके हैं। चोरी की ये घटनाएं गली-मोहल्लों, अस्पतालों, चौराहों और बाजारों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर बेखौफ अंजाम दी जा रही हैं।

हालांकि पुलिस अब तक 50 से अधिक वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुकी है और कई गाड़ियां भी बरामद हुई हैं, मगर फिर भी वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही। बाइक चोर खुलेआम शहर में घुसकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…