,

ग्वालियर में मॉल के बाहर बाइक चोरी, CCTV फुटेज में कैद

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर | ग्वालियर के डीबी मॉल के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का पूरा घटनाक्रम मॉल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक पैदल वहां पहुंचे और लोहे के औज़ार से बाइक का लॉक तोड़ने लगे। इस दौरान एक आरोपी आसपास गुजर रहे लोगों पर नजर रखता रहा।

राहगीरों की मौजूदगी के बावजूद दोनों युवक बेखौफ होकर बाइक का लॉक तोड़ते हैं और उसे लेकर मौके से फरार हो जाते हैं।

मालिक ने मॉल के बाहर बाइक खोजी, पर नाकाम

रवि दास नगर, शब्द प्रताप आश्रम के पास रहने वाले 25 वर्षीय लक्ष्मण झा (पुत्र सुभाष झा) निजी नौकरी करते हैं। 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे वे इंदरगंज थाना क्षेत्र के गुरुद्वारे के पास स्थित दीनदयाल मॉल में खरीदारी करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी अपाचे बाइक (नंबर MP07 ZK 0966) मॉल के बाहर पार्क की और अंदर चले गए।

करीब 10:45 बजे दो युवक पैदल वहां पहुंचे, लॉक तोड़कर बाइक चुराई और फरार हो गए। जब लक्ष्मण मॉल से बाहर आए, तो बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने दर्ज किया केस, फुटेज से होगी गिरफ्तारी

लक्ष्मण झा ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंदरगंज थाना सर्किल के सीएसपी रॉबिन जैन के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा