,

हरदीबाजार में भूपेश बघेल का सरकार पर हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhupesh Baghel attacks the government in Hardibazar

रिपोर्ट- गौरव साहु

BY- ISA AHMAD

बोले– पहले मुआवजा और बसाहट दें, फिर करें जमीन अधिग्रहण

कटघोरा। कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में कोयला खदानों से प्रभावित सैकड़ों गांवों के बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया और राज्य सरकार व एसईसीएल पर जमकर निशाना साधा।

प्रभावितों के लिए बसाहट और मुआवजे की मांग

बघेल ने कहा कि एसईसीएल लगातार कोयला उत्खनन कर रही है, लेकिन प्रभावित परिवारों को अब तक न तो उचित मुआवजा दिया गया है और न ही बसाहट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने साफ कहा कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तभी आगे बढ़नी चाहिए जब पहले प्रभावितों को मुआवजा और रहने की व्यवस्था दी जाए।

कानूनों के अनुपालन पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ प्रदेश में पेशा कानून और पांचवीं अनुसूची लागू है, वहीं दूसरी ओर कोल बेयरिंग एक्ट का हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में यह समझ से परे है कि सरकार किस कानून को मान रही है और किसे लागू कर रही है।

उन्होंने मांग की कि 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के आधार पर ही मुआवजा दिया जाए, न कि 2004 के पुराने कानून के आधार पर।

भाजपा सरकार पर हमला

भूपेश बघेल ने इस मौके पर यूरिया खाद और बिजली बिल को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और आम जनता को राहत देने में विफल रही है।

आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और सरकार जल्द कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस के सभी 36 विधायक कोरबा जिले में धरने पर बैठेंगे।

भूपेश बघेल का यह बयान प्रभावित ग्रामीणों में नया उत्साह भरने वाला साबित हुआ, वहीं राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश भी साफ तौर पर दिखाई दिया।


Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा