बेमेतरा: खाती सेवा सहकारी समिति में नहीं मिल रही डीएपी खाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: DAP fertilizer is not available in Khati Seva Cooperative Society

रिपोर्टर: संजू जैन

खरीफ सीजन में खाद की किल्लत, खाती समिति में डीएपी पूरी तरह नदारद

बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन की शुरुआत हो चुकी है और किसान धान की खेती के लिए दिन-रात मेहनत में जुटे हुए हैं। लेकिन साजा विधानसभा क्षेत्र के खाती गांव की सेवा सहकारी समिति में डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद की भारी कमी से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीण किसान परेशान होकर समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही। खाद के अभाव में अब फसल की तैयारी अधर में लटक गई है।

किसानों ने जताई नाराजगी – “अगर खाद नहीं मिली तो भारी नुकसान तय”

हमारे संवाददाता संजू जैन से बात करते हुए किसानों ने कहा कि:

“धान की फसल के लिए डीएपी खाद जरूरी होता है। अभी खेतों में बुवाई का समय है और अगर समय पर खाद नहीं मिला तो पूरी फसल खराब हो जाएगी।”

किसानों ने बताया कि समितियों में दावा किया जाता है कि खरीफ सीजन शुरू होने से पहले ही पर्याप्त खाद और बीज का भंडारण कर लिया जाता है, लेकिन खाती समिति में न तो डीएपी है और न ही कोई अन्य खाद उपलब्ध है

विकल्प के तौर पर भी नहीं मिल रही दूसरी खाद

जहां जिले की कुछ अन्य समितियों में डीएपी की जगह वैकल्पिक खाद दी जा रही है, वहीं खाती समिति में न तो डीएपी है और न ही कोई वैकल्पिक खाद। इससे किसानों के सामने भारी संकट उत्पन्न हो गया है।

प्रशासन से मदद की गुहार

परेशान किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि वे समय पर धान की बुवाई पूरी कर सकें और खरीफ सीजन में अच्छी फसल ले सकें।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG